img-fluid

UP Elections: एक और एग्जिट पोल ने बढ़ाई अखिलेश की उम्मीदें, सर्वे में सपा गठबंधन को 238 सीटें मिलने का अनुमान

March 08, 2022


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सोमवार को 12 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इनमें से 11 सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन सकती है। सिर्फ देशबंधु के एग्जिट पोल में कहा गया कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अब एक और सर्वे में राज्य में सत्ता परिवर्तन का अनुमान लगाया गया है।

4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

भाजपा का वोट शेयर भी घटने का अनुमान
सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है।


देशबंधु के सर्वे में सपा गठबंधन को 228 से 244 सीटों का अनुमान
देशबंधु के सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक जा सकती हैं।

अखिलेश ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा, ‘जनता इस बार डबल इंजन सरकार की पटरियां उखाड़ने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन को 300 सीटें मिलना तय है।’ अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं।’

Share:

  • Share Market: शेयर बाजार में मार्च में पहली बार हरियाली, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

    Tue Mar 8 , 2022
    नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लगातार रेड जोन में चल रहा शेयर बाजार मार्च के महीने में पहली बार आज ग्रीन जोन में दिखा है. लंबे समय से नीचे बने हुए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बाजार बंद होने से थोड़ी देर पहले तेजी का रुख देखा गया जो कारोबार समाप्ति तक कायम रहा. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved