img-fluid

15 फरवरी से मुम्बई के लिए एक और उड़ान

February 04, 2021

इन्दौर। 15 फरवरी से मुंबई के लिए इंदौर से एक और नई उड़ान शुरू होने जा रही है। इस उड़ान के बाद इंदौर से मुंबई के लिए 5 उड़ान हो जाएगी और किराया भी कम लगेगा।


कोरोना काल के बाद इंदौर से लगातार उड़ानों की संख्या बढ़ती जा रही है। इंदौर से अभी दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें हैं और धीरे-धीरे मुंबई के लिए भी उड़ानों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल इंदौर से अभी मुंबई के लिए इंडिगो एयरलाइंस ही उड़ान का संचालन कर रहा है। इन उड़ानों में सुबह 7.10, 9.20 दोपहर 12.20 और शाम 5 बजे उड़ान रवाना होती है। इसके बाद अब एक और नई उड़ान विस्तारा एयरलाइंस लेकर आ रही है। यह उड़ान मुंबई-इंदौर-मुंबई रूट पर संचालित होगी। सुबह 7.50 बजे यह उड़ान मुंबई से इंदौर आएगी और फिर यहां से 8.30 बजे रवाना हो जाएगी। यानि सुबह के समय में एक और उड़ान मिल जाएगी। वर्तमान में मुंबई का किरायाा साढ़े 4 हजार रुपए के आसपास है और इस रूट पर अभी इंडिगो एयरलाइंस का ही कब्जा है। नई एयरलाइंस द्वारा उड़ान संचालित होने के बाद हो सकता है कि इंडिगो भी उड़ानों का किराया कम कर दें। वहीं कल से शिर्डी उड़ान भी शुरू कर दी गई है जो सुबह 9.45 बजे इंदौर आएगी और यहां से 10.10 पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं लखनऊ से दोपहर 2.25 बजे यह उड़ान इंदौर आएगी और फिर दोपहर 2.50 बजे शिर्डी के लिए रवाना हो जाएगी। लॉकडाउन के पहले यह उड़ान संचालित की जा रही थी, लेकिन इसे बाद में बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा था कि उड़ान का समय यात्रियों के हिसाब से नहीं था, इसलिए इसे पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे।

Share:

  • अब शहर की सडक़ों पर किया रातोरात पैचवर्क

    Thu Feb 4 , 2021
    टीमों के आने के पहले खस्ताहाल सडक़ों को संवारने का काम इन्दौर। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीमों के चलते निगम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा हुआ है। इसी के चलते शहरभर की खस्ताहाल सडक़ों को संवारने के काम भी शुरू कर दिए गए हैं। कई प्रमुख मार्गों से लेकर क्षेत्रों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved