
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में बढ़ती आबादी को देखते हुए लोगों को बेहतर हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सुविधाएं देने के मकसद से महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए तहत एक नया शहर बसाने का फैसला लिया गया है। इसे थर्ड मुंबई नाम दिया गया है। यह नया शहर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विकसित होगा। मुख्य शहर से इसका जुड़ाव मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के जरिए होगा। पिछले हफ्ते प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव के लिए हामी भर दी थी और शीघ्र ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved