
काठमांडू। भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल गया है। महज कुछ मिनटों के अंतराल में यहां आए भूकंप से धरती 2 बार डोल उठी। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर भागने लगे। बताया जा रहा है कि नेपाल में शनिवार सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में दो बार हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
नेपाल में आए भूकंप से स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई है। इसका केंद्र जिले का खुखानी इलाका बताया जा रहा है। इससे पहले इसने बताया कि तड़के 3.14 बजे बागलुंग से करीब 40 किलोमीटर दूर म्याग्दी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता चार मापी गई इसका केंद्र म्याग्दी जिले का मुरी इलाका था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved