img-fluid

गोल्डन ब्वॉय का एक और धमाका, शान से फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

July 30, 2026

नई दिल्ली। भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। इस कॉमनवेल्थ में अब तक भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। अब नीरज ने भी एक बार फिर से फाइनल के लिए क्वालाफाई कर लिया है। वे कॉमनवेल्थ में 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वे बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ में चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे।

ग्लासगो में उन्होंने वापसी की और अब फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनके साथ तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी फाइनल में अपनी जगह बनाई है। पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल में पहुंच गए हैं। एक बार फिर से नीरज और नदीम के बीच गोल्ड की जंग देखने को मिलेगी।


  • नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे
    नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 76.28 मीटर का थ्रो फेंका था। इसके बाद वे खुश नहीं दिखे थे। हालांकि, इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 79.61 मीटर का थ्रो फेंका और ये उनका बेस्ट प्रयास था। इसी के साथ वे तालिका में पांचवें स्थान पर रहे, जिसके साथ फाइनल में क्वालीफाई कर लिया। वे अब फाइनल में अपना जलवा दिखाएंगे।

    जेवलिन थ्रो का फाइनल कब होगा?
    भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंच गए हैं। ऐसे में उनसे एक बार फिर से स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। फाइनल मुकाबला शनिवार की रात 12:45 बजे खेला जाएगा।

    रोहित यादव और यश वीर भी फाइनल में पहुंचे
    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के क्वालीफाइंग राउंड में भारत के तीन भाला फेंक खिलाड़ियों ने शिरकत की। इसमें से तीनों ने फाइनल में जगह बना ली है। इसमें रोहित यादव और यश वीर सिंह का नाम शामिल है। रोहित नौवें और यश वीर 10वें स्थान पर रहे।

    पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह बनाई
    ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, वो अपना बेस्ट नहीं दे पाए और 78.63 का उनका बेस्ट थ्रो रहा। इसके साथ अब उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वे तालिका में सातवें स्थान पर रहे।

    Share:

  • छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन...रेखा सरकार का ऐलान

    Thu Jul 30 , 2026
    नई दिल्ली: NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए प्रदर्शन के संबंध में दर्ज मामलों पर दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. लेकिन यह राहत आपराधिक पृष्ठभूमि (Criminal Antecedents) वाले व्यक्तियों पर लागू नहीं होगी. 29 जुलाई 2026 तक दिल्ली पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved