img-fluid

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की तन्वी द ग्रेट को दिल्ली में टैक्स फ्री

July 24, 2025

मुंबई। अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म तन्वी को अब तक क्रिटिक्स और दर्शकों से तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला ही है। सेलेब्स ने भी फिल्म की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की है। लेकिन अब तो दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी फिल्म की तारीफ कर दी है। इतना ही नहीं रेखा गुप्ता ने तो दिल्ली में फिल्म को टैक्स फ्री कर दी है। उन्होंने अनुपम खेर और फिल्म की लीड एक्ट्रेस भुभांगी दत्त के साथ फोटो भी शेयर की है।


क्या लिखा मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री रेखा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने राज्य में फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को कर टैक्स फ्री कर दिया है। स्पेशल गर्ल तन्वी की प्रेरणादायक कहानी है, जो सभी बाधाओं के बावजूद अपने सपनों को हासिल करने के लिए दृढ़ है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘तन्वी की स्टोरी इमोशनल और इंस्पिरेशनल है। हम ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए कमिटेड हैं जो राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करें, देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करें और राष्ट्र की अंतरात्मा को जागृत करें।’

मध्य प्रदेश में भी फिल्म टैक्स फ्री

बता दें कि इससे पहले फिल्म को मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टैक्स फ्री घोषित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, आज हमें मौका मिला है फिल्म तन्वी द ग्रेट को देखने के लिए अनुपम खेर जी के साथ भोपाल में। मैं इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।

फिल्म की बात करें तो इसमें अनुपम ने एक्टिंग तो की ही है, लेकिन साथ ही प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर, अरविंद स्वामी भी हैं। फिल्म को नेशनल डिफेंस अकादमी और पुणे में साउथर्न कमांड में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था।

Share:

  • नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में पंडितों की मदद से लिखे गए डायलॉग

    Thu Jul 24 , 2025
    मुंबई। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण (Ramayana) को लेकर ऑडियंस उत्साहित है। हाल में फिल्म की पहली झलक सामने आई थी जिसे फैंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला। अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हो रहा है। इस बीच एक फिल्म से जुड़ी एक नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved