मनोरंजन

Anurag Kashyap Birthday: अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर विशेष, जानें उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड

नई दिल्‍ली (New Dehli) । अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (gorakhpur) में हुआ था। उनके पिता श्री प्रकाश सिंह (Prakash Singh) उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता थे और वाराणसी के पास सोनभद्र जिले में ओबरा ताप विद्युत गृह में कार्यरत थे। उन्होंने ग्रीन स्कूल देहरादून से अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा प्राप्त की और आठ साल की उम्र में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ने आ गये। गैंग्स ऑफ वासेपुर में दिखाये जाने वाले कुछ स्थान उनके अपने पुराने घर से प्रभावित थे, जहां वे स्वयं अपने माता-पिता, बहन अनुभूति कश्यप और भाई अभिनव कश्यप के साथ रहते थे। अभिनव भी एक फिल्म निर्माता हैं, जबकि अनुभूति उनकी अधिकांश फिल्मों में सहायक रहती हैं।


आज हिन्दी सिनेमा के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्मदिन है। उनका जन्म 10 सितम्बर 1972 को हुआ था। अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

ब्लैक फ्राइडे (2004)

साल 1993 में हुए मुम्बई बम ब्लास्ट पर आधारित फिल्म। अनुराग कश्यप का निर्देशन और लेखन। के के मेनन, पवन मल्होत्रा, आदित्य श्रीवास्तव, जाकिर हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई। मशहूर बैंड इन्डियन ओसियन का संगीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सामान्य रही लेकिन दर्धकों, समीक्षकों और आलोचकों ने फिल्म की खूब प्रशंसा की। इस फिल्म से अनुराग कश्यप की हिन्दी सिनेमा में जगह बननी शुरू हुई।

देव डी (2009)

महान साहित्यकार शरतचंदर की कालजई रचना “देवदास” पर आधारित फिल्म। अनुराग कश्यप का निर्देशन। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने का लेखन। रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया फिल्म को। अभय देओल, माही गिल, कल्की कोचलीन ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। अमित त्रिवेदी का संगीत। अमिताभ भट्टाचार्य, शैली के गीत। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफ़ल रही और इसे दर्शकों का भी प्यार मिला।

गुलाल (2009)

अनुराग कश्यप का निर्देशन। राज सिंह चौधरी और अनुराग कश्यप का लेखन। के के मेनन, दीपक डोबरियाल, माही गिल, पियूष मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, राज सिंह चौधरी, अभिमन्यु सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। पियूष मिश्रा का गीत संगीत। गुलाल हिंदी सिनेमा की महत्वपूर्ण फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म ने अनुराग कश्यप को एक प्रयोगवादी, आधुनिक और कलात्मक निर्देशक के रूप में स्थापित किया।

गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)

अनुराग कश्यप का निर्देशन। जीशान कादरी और अनुराग कश्यप का लेखन। मनोज बाजपेई, तिग्मांशु धूलिया, पियूष मिश्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, जयदीप अहलावत, विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। स्नेहा खानविलकर का संगीत। पियूष मिश्रा और वरुण ग्रोवर के गीत। फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म से अनुराग कश्यप को सिनेमा की दुनिया में अलग पहचान मिली और वह हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में दर्ज हो गए।

मुक्काबाज (2017)
बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म। अनुराग कश्यप का निर्देशन। आनंद एल राय, विक्रमादित्य मोटवाने, अनुराग कश्यप ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया। विनीत कुमार सिंह, रवि किशन, जिमी शेरगिल, राजेश तैलंग, जोया हुसैन, साधना सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। रचिता अरोड़ा, न्यूक्लिया का संगीत। हुसैन हैदरी और विनीत कुमार सिंह के गीत। विनीत कुमार सिंह के अभिनय ने सबको प्रभावित किया।

Share:

Next Post

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले- 'जयराम रमेश कर रहे झूठा दावा, विरोधाभासी लोगों की एक लॉबी'

Thu Sep 7 , 2023
नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. सोनिया गांधी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तरफ से 9 मुद्दों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी. इसके बाद बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सोनिया […]