मनोरंजन

जिम में Anushka को Virat Kohli के साथ डांस करना पड़ा महंगा

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड में पॉपुलर जोड़ियों की लिस्ट में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली (Anushka Sharma and cricketer Virat Kohli) का नाम हमेशा चर्चा में रहता है। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma and cricketer Virat Kohli) की जोड़ी के फैंस पूरी दुनिया में हैं। इस समय विराट-अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार डांस करते वक्त विराट के पैर में चोट लग जाती है।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में विराट के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत विराट अनुष्का की एंट्री से होती है। उस वक्त ये दोनों जिम में एक पैर पकड़कर स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं।



इस बार अनुष्का के बगल में विराट डांस कर रहे हैं। तभी डांस करते हुए अचानक अनुष्का का घुटना विराट को लग जाता है और वह जोर से चिल्लाने लगते हैं। अनुष्का भी विराट को देखकर मुस्कुराने लगती हैं।

 

विराट के पैर में चोट देखकर उनके फैंस चिंता जता रहे हैं। कई लोग उन्हें तरह-तरह की सलाह देने लगे की आईपीएल चल रहा है, कई नेटिज़न्स ने विराट को चोटों से दूर रहने की सलाह दी है। इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

इस बीच, अनुष्का शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। उनकी आने वाली फिल्म का नाम ”चकदा एक्सप्रेस” है। इस फिल्म में वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। विराट कोहली आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आ रहे हैं।

 

 

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Tue Apr 25 , 2023
25 अप्रैल 2023 1. वन में काटो, वन में छांटो, वन में हुआ हार-शृृंगार… एक बार जल में उतरे, फिर न देखे घर-बार… उत्तर…..नौका 2. अंत नहीं तो फौज समझिए, आदि नहीं तो बन गया नानी… देशप्रेम के लिए न्योछावर, उनकी बड़ी महान कहानी… उत्तर…..सेनानी 3. दो इंच का मनीराम, दो गज की पूंछ… जहां […]