img-fluid

Holidays मानकर लौटी अनुष्का शर्मा ने साझा की दिलकश तस्वीरें

June 15, 2022

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हाल ही में अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में वेकेशन इंजॉय (enjoy vacation in maldives) करने के बाद अब भारत आ चुकी हैं। लेकिन ऐसा लगता है अनुष्का (Anushka Sharma) का दिल अभी भी मालदीव में ही है।



  • मालदीव से वेकेशन मना कर लौटी अनुष्का ने मांगकवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं ,जिनमें उन्होंने ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है और राउंड हैट लगा रखा है। ब्लैक मोनोकिनी पहने अनुष्का शर्माते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर समुद्र किनारे की है। दूसरी तस्वीर में भी वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। मोनोकिनी में अनुष्का का फिगर कमाल का दिख रहा है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, ‘जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।’

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


    सोशल मीडिया पर अनुष्का की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यूजर्स अनुष्का की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और इनपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

    Share:

  • कोरोना अब घातक नहीं, फिजूल की टेस्टिंग से भी बचें

    Wed Jun 15 , 2022
    विशेषज्ञों का कहना- यह स्थानीय बीमारी लिहाजा ज्यादा सैम्पलिंग की जरूरत नहीं इंदौर। कोरोना की तीसरी लहर जिस तरह से घातक साबित नहीं हुई और ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अधिक से अधिक लोगों को संक्रमित भी किया, जो एक तरह से कोरोना से लडऩे वाली हर्ड इम्युनिटी के लिए कारगर साबित हुआ। अभी थोड़े मरीजों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved