फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली इसी साल 11 जनवरी को एक बेटी के माता- पिता बने हैं। इसकी जानकारी खुद विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी। हालांकि विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को नहीं दिखाई थी,जिसका फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। फैंस के बीच विरुष्का के नाम से मशहूर विराट और अनुष्का अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। विराट और अनुष्का ने बीते अगस्त में ही घर में आने वाली खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और अक्सर कई मौकों पर साथ भी नजर आते थे। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में परिवार की मौजूदगी के बीच शादी की थी। विरुष्का के नाम से मशहूर ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है और अब वामिका के आगमन से अनुष्का और विराट का पूरा परिवार काफी खुश है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved