खेल मनोरंजन

अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की अलमारी से चुराती हैं कपड़े, ये है कारण

मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और चार्मिंग कपल्स में गिने जाते हैं। फैंस इन्हें पावर कपल कहकर पुकारते हैं और जब भी ये जोड़ी साथ में किसी इवेंट में पहुंचती है तो सभी की नजरें विराट-अनुष्का पर ही होती हैं। विराट और अनुष्का इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा एन्जॉय कर रहे हैं। 11 जनवरी 2020 को अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया था जिनका नाम दोनों ने वमिका रखा है। पिछले दिनों वमिका की तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हो गई थीं।

विराट की अलमारी से चुराती हैं ये चीजें
बात करें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तो दोनों की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन कैमिस्ट्री कमाल की है। अनुष्का शर्मा कई बार अपने पति विराट कोहली के कपड़े पहन लेती हैं और इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। अनुष्का शर्मा ने अपने पति के कपड़े चुराने के बारे में वॉग मैगजीन के साथ बातचीत में कहा, ‘मैं उसके वॉर्डरोब से बहुत सी चीजें ले लेती हूं।’


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी
अनुष्का शर्मा ने कहा, ‘खास तौर पर मैं उसकी टीशर्ट्स और ऐसी चीजें लेती हूं। कभी-कभी मैं उसकी जैकेट ले लेती हूं। कभी-कभी मैं ऐसा सिर्फ इसलिए करती हूं क्योंकि उसे अच्छा लगता है जब मैं उसके कपड़े पहनती हूं।’ बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी दिसंबर 2017 में इटली में हुई थी। दोनों की शादी बहुत रोमांटिक और रॉयल अंदाज में हुई थी।

जब लीक हुई थीं वमिका कोहली की तस्वीरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरें हफ्तों तक सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। अब फैंस उनकी बेटी की तस्वीरें देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नहीं चाहते हैं कि उनकी बच्ची की निजता का हनन किया जाए। हालांकि बावजूद इसके एक बार अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी वामिका की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं।

Share:

Next Post

बीरभूम हिंसा मामले में हाई कोर्ट ने ममता सरकार से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, गवाहों की सुरक्षा के आदेश

Wed Mar 23 , 2022
कोलकाता। बीरभूम हिंसा मामले (Birbhum Violence) में कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से गुरुवार दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसी के साथ हाई कोर्ट ने गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटनास्थल की 24 घंटे निगरानी के आदेश भी दिए हैं। बीरभूम जिले के एक गांव में एक दिन पहले कुछ […]