img-fluid

बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

February 18, 2026


लुधियाना । शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Education Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही (Any kind of negligence in Children’s Education) बर्दाश्त नहीं की जाएगी (Will not be Tolerated) । माछीवाड़ा में एक सरकारी स्कूल में लापरवाही को लेकर स्कूल के सभी टीचरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया ।


  • शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही को लेकर माछीवाड़ा के गवर्नमेंट प्राइमरी स्मार्ट स्कूल के टीचरों पर कार्रवाई की गई । इनमें सुनीता रानी, ​​वरिंदर अग्निहोत्री, गुरजीत कौर, अजीत सिंह, जानकी देवी और गुरप्रीत कौर शामिल हैं। उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई शिक्षक बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही बरतते हुए पाए गए।

    हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर औचक निरीक्षण का वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में मंत्री बैंस ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली। उन्होंने क्लास 3 और 5 के छात्रों से बेसिक पंजाबी किताबें पढ़ने और गणित के आसान सवाल हल करने के लिए दिए, लेकिन अधिकतर बच्चे उत्तर नहीं दे पाए। बैंस ने ब्लैकबोर्ड पर कुछ सवाल लिखे और छात्रों से पूछा कि इसे कौन हल कर सकता है। क्लास में कुछ ही छात्रों ने हाथ उठाए। अधिकतर छात्र किताब में बताए गए बेसिक पंजाबी पैराग्राफ भी नहीं पढ़ पाए। उन्होंने शिक्षकों से बात की और उनका पक्ष भी सुना। वीडियो में शिक्षा मंत्री को कहते सुना गया, “अधिकारी चंडीगढ़ रिपोर्ट भेज रहे हैं कि सब ठीक है, लेकिन आप यहां यह कर रहे हैं। यह बच्चा यहां तीन साल से पढ़ रहा है, लेकिन बेसिक पंजाबी नहीं पढ़ सकता।”

    उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “माछीवाड़ा साहिब के सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और स्कूलों में इंतजामों का जायजा लिया। हमारे लिए बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। जो टीचर लापरवाही करेंगे या कुछ भी गलत करेंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसी बीच, यहां प्राइमरी स्कूल के टीचर को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है। बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

    Share:

  • मध्य प्रदेश सरकार का 4.65 लाख करोड़ रुपए का तीसरा बजट पेश किया वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने

    Wed Feb 18 , 2026
    भोपाल । वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने (By Finance Minister Jagdish Deoda) मध्य प्रदेश सरकार का 4.65 लाख करोड़ रुपए का तीसरा बजट (Madhya Pradesh Government’s third Budget of Rs. 4.65 Lakh Crore) पेश किया (Was Presented) । यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है । इस बजट में युवा, किसान और महिलाओं पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved