img-fluid

वैध व अवैध आटो की पहचान के लिए तैयार किया एप

December 18, 2022

  • महीने के अंत तक हो सकता है लांच
  • परिवहन विभाग ने मध्य प्रदेश आटोरिक्शा के नाम से बनाया है एप

भोपाल। परिवहन विभाग ने प्रदेश में दौड़ रहे आटो रिक्शा की पहचान के लिए एक एप तैयार किया है। इस एप पर आटोरिक्शा की जानकारी अपलोड की जाएगी। यात्री आटोरिक्शा का नंबर डालकर पता कर सकते हैं कि यह वैध या अवैध है। इसके पास फिटनेस, परमिट, बीमा है या नहीं। यह पूरी जानकारी एप पर मिलेगी। इसे मध्य प्रदेश आटोरिक्शा एप के नाम से संचालित किया जाएगा। महीने के अंत तक लांच किया जा सकता है।



परिवहन विभाग ने प्रदेश में अबतक दो बार आटोरिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान में बड़ी संख्या में अवैध आटोरिक्शा पकड़े गए थे। जो मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। अवैध आटोरिक्शा में यात्री का सफर करना सुरक्षित नहीं है। यदि आटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और उसका बीमा नहीं है तो क्लेम भी नहीं मिलेगा। लोगों को आटोरिक्शा की पहचान हो सके, उसके लिए एप लांच किया जा रहा है। आटोरिक्शा में यात्रा करने से पहले आटो की पहचान की जा सकती है। परिवहन विभाग के आदेश पर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों ने अपने-अपने जिले आटोरिक्शा के डेटा आनलाइन किया है। जैसे लोग वेबसाइट पर गाडिय़ों का डेटा देख सकते हैं, वैसे ही आटो का डेटा भी देख सकते हैं।

आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था की आनलाइन
परिवहन विभाग ने आटोरिक्शा के परमिट की व्यवस्था आनलाइन की है। स्थायी परमिट पांच साल के लिए दिया जाएगा। उसके बाद चार-चार महीने के लिए परमिट को रिन्यूबल किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। आनलाइन होने पर आटो का डेटा अपलोड रहेगा। अभी तक मैनुअल परमिट दिए जाते थे।

इनका कहना है
आटोरिक्शा में सफर शुरू करने से पहले उसकी पहचान कर सकें कि वह वैध है या अवैध। इसके लिए एक एप लांच करने जा रहे हैं। इस एप पर आटोरिक्शाकी जानकारी रहेगी।
एसके झा, आयुक्त, परिवहन विभाग

Share:

  • आधा दिसंबर बीता, ठंड ने अब तक नहीं पकड़ा जोर

    Sun Dec 18 , 2022
    भोपाल। दिसंबर आधा बीत चुका है, लेकिन जिले में अब तक ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है। आसमान पर छाने वालें बादलों और तीन-चार दिनों को छोड़ दे तो अब तक ठंड सामान्य रहीं है। दोपहर के समय तो तापमान इतना रहा की शीतऋतु का एहसास भी नहीं हो रहा है। लेकिन मौसम विभाग का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved