शहर विकास से जुड़े 26 महत्वपूर्ण प्रस्ताव निगम सदन में हुए पेश

  • निगम कर्मचारियों पेंशनरों,ठेका श्रमिकों समेत आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े एक दर्जन प्रस्तावों पर पक्ष-विपक्ष के बीच हुई चर्चा

जबलपुर। नगर निगम में आज साधारण सम्मेलन की बैठक सुबह 11 बजे पं. भवानी प्रसाद तिवारी सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। बैठक में निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महापौर जगत बहादुर सिंह, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल के साथ ही एमआईसी सदस्य एवं सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में जनहित के 26 प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। इन 26 प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण गांधी स्मारक में प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का ठेका निरस्त करने और कचरा कलेक्शन का काम निगम के आधिपत्य करने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व महापौर स्व. विश्वनाथ दुबे और स्व. सुभाष चंद्र बैनर्जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव सदन में रखा गया है। इसके अतिक्ति ग्वारीघाट का नाम बदलकर गौरीघाट करने , संविदा सफाई कर्मियों को नियमित करने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी आज सदन में चर्चा की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी रही।

Leave a Comment