तीन ट्रकों में भरकर 5 लाख लड्डू प्रसाद के पैकेट रवाना होंगे

  • अभी तक 80 कारीगर बना रहे थे 20 और बढ़ाए-16 जनवरी तक तैयार करना है-अयोध्या में हर भक्त को मिलेगा महाकाल प्रसाद

उज्जैन। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर के मंदिर उद्घाटन होने जा रहा है और उज्जैन के लिए भी यह उत्सव विशेष प्रसंग वाला है। अयोध्या में पहुँचने वाले राम भक्तों को 5 लाख लड्डुओं का प्रसाद दिया जाएगा। 16 जनवरी तक सभी लड्डू तैयार हो जाएंगे।


अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को भव्य समारोह के रूप में आयोजित होने जा रहा है इस समारोह में बाबा महाकाल का लड्डू प्रसाद 8 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जा रहे हैं इसकी तैयारी चल रही हैं। लड्डू बनाने वाले कारीगर भी बढ़ा दिए गए हैं। 16 जनवरी से यह लड्डू ट्रक में रखकर अयोध्या भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू प्रसाद भेजने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लड्डू प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया 5 लाख लड्डुओं के लिए 5 लाख पैकेट बनाए जा रहे हैं और पहले 80 कारीगर लड्डू बना रहे थे लेकिन समय को देखते हुए 20 कारीगर और बढ़ा दिए गए हैं। इस प्रकार अब 100 कारीगर प्रतिदिन लड्डू बनाने में लगे हुए हैं। 16 जनवरी तक लड्डू तैयार कर लिए जाएंगे और इसके बाद ट्रक में रखकर अयोध्या भेजने का काम शुरू हो जाएगा संभावना है कि 2 से 3 ट्रकों में रखकर यह लड्डू भेजे जाएंगे। उल्लेखनीय कि देश के प्रसिद्ध मंदिरों से भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रसाद भेजने का क्रम लगातार चल रहा है। तिरुपति बालाजी से एक लाख लड्डू भेजे गए तो उज्जैन महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू प्रसाद भेजा जाएगा वहीं उज्जैन से 21 क्विंटल चना चिरौंजी का प्रसाद कल रवाना किया गया था।

250 क्विंटल लड्डू तैयार होंगे
लड्डू बनाने के लिए 80 क्विंटल शुद्ध घी, 90 क्विंटल शकर, 70 क्विंटन चना दाल का बेसन, 30 क्विंटल रवा, 10 क्विंटल काजू,5 क्विंटल किशमिश और एक क्विंटल इलायची का उपयोग होगा।

Leave a Comment