सूर्य के बाद अब मंगल और शुक्र मिशन की तैयारी में ISRO, सोमनाथ ने बताया अगला मेगाप्लान

नई दिल्‍ली (New Dehli) । चांद (Moon)तक हुई चंद्रयान-3 और सूर्य की ओर जारी आदित्य एल-1 (Aditya L-1)के बाद भारतीय स्पेस एजेंसी (Indian Space Agency)की नजरें नई संभावनाओं (possibilities)पर हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने रविवार को कहा कि अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के अलावा इसरो मंगल, शुक्र और चंद्रमा सहित कई अन्वेषण अभियान को अंजाम देने को तैयार है।

अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने पत्रकारों से कहा कि इसरो ने पृथ्वी की जलवायु और मौसम की स्थिति का अध्ययन करने के लिए अभियान शुरू करने की योजना भी तैयार की है। अंतरिक्ष विभाग के सचिव सोमनाथ ने यहां कहा कि इसके अलावा, इसरो संचार, दूर संवेदी उपग्रहों सहित नियमित वैज्ञानिक अभियानों पर भी काम कर रहा है।

गगनयान कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि पहली टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्तूबर को निर्धारित है। अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय द्वारा किए जाने वाले आगामी अभियानों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अन्वेषण अभियान हैं। हमारी मंगल, शुक्र के साथ ही चंद्रमा पर फिर जाने की योजना है। हमारे पास पृथ्वी की जलवायु और मौसम के आकलन के लिए भी कार्यक्रम हैं।’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसरो के वैज्ञानिक संचार और दूर संवेदन के लिए उपग्रहों के प्रक्षेपण जैसे नियमित अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘बहुत सारी चीजें करनी हैं और हम यह सब करने में बहुत व्यस्त हैं।’

Leave a Comment