सभी संस्कृति इंदौर में तो महाकौशल की परवाह क्यों: अजय विश्नाई

  • विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर अपनी ही सरकार को घेरा, कसा तंज

जबलपुर। अपने ही सरकार को घेरने को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा है। जबलपुर में आज गत दिवस 6 जनवरी से वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हो रहा है, जिसमें कि संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को उद्घाटन में शामिल होना था, पर वह नहीं आईं। जिस पर पूर्व मंत्री ने तंज कसा है। पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर लिखा है कि जबलपुर में वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन है। एमपी का संस्कृति मंत्रालय इसका सहयोगी है, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को उद्घाटन में आना था।

वे नहीं आईं। पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि ठीक भी है जब सभी संस्कृति इंदौर व मालवा में उपलब्ध है तो गोंडवाना व महाकौशल की संस्कृति की परवाह क्यों की जाये। वल्र्ड रामायण आयोजन के पहले ही दिन पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के ट्वीट से हड़कंप मच गया है। जानकारी हो कि जबलपुर में शुक्रवार से तीसरी वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई है, जिसमें की श्रीलंका के संस्कृति मंत्री रीविदुरा विक्रमनायके, भाजपा से राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई सहित देश-विदेश से रामायण पर शोध करने पहुंचे हैं।

Leave a Comment