आजादी का अमृत महोत्सव: क्रूज व मोटर वोट में निकली तिरंगा रैली

  • मप्र पर्यटन विकास निगम के द्वारा लहराया तिरंगा
  • अमर शहीद बलिदानियों की याद में शान से लहराया तिरंगा

जबलपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हैं घर घर तिरंगा अभियान के तहत आज संस्कारधानी जबलपुर से अनोखी तस्वीर सामने आई। जबलपुर स्थित नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा क्रूज पर बैठकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में लगभग तीन सौ की संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया ,राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। आजादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले अमर शहीद बलिदानियों की याद में क्रूज पर बैठकर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें देश भक्ति का नजारा सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश भर में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में समाज में अच्छा संदेश जाए और हर कोई इस अभियान से जुड़े यही इस यात्रा का मुख्य मकसद था । वहीं क्रूज़ यात्रा में मौजूद आम नागरिकों ने भी इसका भरपूर मजा लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन के पीछे की मूल मंशा का स्वागत किया,,,, उनका कहना था कि क्रूज पर तिरंगा यात्रा निकालना एक अनोखा अनुभव था जिसे बयां नहीं किया जा सकता । गौरतलब है कि आज जबलपुर शहर में तिरंगा अभियान के मद्देनजर कई आयोजन किए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा आधा किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा हो या भाजपा द्वारा गरीबों को निशुल्क तिरंगे का वितरण मुस्लिम समाज द्वारा भी बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा निकाली गई । आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर पूरा देश देश भक्ति के नजारे से ओतप्रोत है ऐसे में संस्कारधानी भी इसमें अपनी आहुति दे रही है।


बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में मानव श्रृंखला से बना लिया भारत का नक्शा
आज सभी के सहयोग से यह घर-घर तिरंगा अभियान बेहद सफल हो रहा है। हजारों लोगों ने इस तिरंगे के लिए कुर्बानी दी है, आज उसको याद रखने का दिन है, युवाओं को इसका महत्त्व समझाने का समय है।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल का यह अनुशासित कार्यक्रम अनुपम प्रयास रहा है, जिसकी मैं सराहना करता हूं।उक्त उदगार इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष और कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैया राजा टी ने मुख्य अतिथि के रूप में मानव श्रृंखला निर्माण और झंडा वितरण करते हुए आज मेट्रो अस्पताल में व्यक्त किए। डॉ संजय मिश्र क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य जबलपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मैं अपनी नई पीढ़ी से अनुरोध करूंगा कि इस आजादी का हमें हमेशा सम्मान करना है देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपाध्यक्ष सौरभ बड़ेरिया ने कहा कि आज हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं कि हर घर तिरंगा हो लेकिन आज से 25 साल बाद जब हम शोभा अमृत महोत्सव मनाएंगे तो हमारे बच्चे कहेंगे कि अब मेरे रोम रोम में तिरंगा है हमें हर व्यक्ति के दिल में मन में मानस में तिरंगे को बैठाना है। विशिष्ट अतिथि के रूप में यश भारत के संचालक आशीष शुक्ला ,इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित , प्रदेश प्रबंधकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्र, मेडिकल डायरेक्टर डॉ शैलेंद्र राजपूत एवम डॉ राजेश पटेल मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती आशा बड़ेरिया, प्रबंध संचालक राजीव बड़ेरिया,प्रदेश प्रबंधकारिणी सदस्य डॉ सुनील मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेश मिश्र, सुशील मिश्र,डॉ आकांक्षा शुक्ल, आनंद मिश्र, डॉ अभिषेक दुबे, सुनील गर्ग, अमर मिश्र सहित अनेक समाजसेवी बृज बिहारी नगरिया, विजय सरावगी, अशोक गुप्ता, विजय सोहने उपस्थित रहे। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में भारत के मानचित्र पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें द्वीप की प्रतीक मोमबत्ती जलाकर, प्रकाश और आतिशबाजी के साथ साथ, राष्ट्रीय गान और वन्देमातरम व झंडा वितरण संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्लोबल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा। ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने आज़ादी के अमृत महोत्सव की थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। आज़ादी के इस महा पर्व पर मानव श्रृंखला में शामिल हुए गणमान्य नागरिकों पर पुष्प वर्षा भी की गई।

Leave a Comment