जबलपुर मेें अरविंद और भगवंत करेंगे आप का शंखनाद

  • 14 मार्च को जबलपुर में चुनावी सभा से विधान सभा चुनाव के लिए आप का आगाज

जबलपुर। जबलपुर में 14 मार्च को आम आदमी पार्टी की चुनाव सभा का आयोजन होगा। इस चुनाव सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने बताया कि 14 मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जबलपुर में एक विशाल आम सभा को संबोधित कर संस्कारधानी से मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की चुनाव तैयारी की शुरुआत करेंगे। आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने जबलपुर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार चाहे जितना जोर लगा ले लेकिन वह आम आदमी पार्टी को डिगा नहीं पाएगी। मध्य प्रदेश दौरे के दौरान जबलपुर पहुंचे राज्य सभा सांसद संदीप पाठक ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से कई विषयों पर विचार साझा किए।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर आप के प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाएगी। दिल्ली और केंद्र सरकार के साथ जारी मौजूदा घटनाक्रम पर सांसद पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डिगाने के लिए की जा रही केंद्र सरकार की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल को रोकने के जो केंद्र स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं वह नाकाम रहेंगे। उन्होंने दिल्ली, पंजाब, गुजरात चुनाव में भाजपा को मिली हार को अपना जनाधार बताया और कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस कार्य को विस्तार देने के लिए 14 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जबलपुर में चुनाव सभा के जरिए मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए आप का चुनावी बिगुल फूंकेंगे, उम्मीद है मध्य प्रदेश की जनता हमें अच्छा आशीर्वाद देगी।

Leave a Comment