MP कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव, मुकेश नायक को बनाया नया अध्यक्ष, 22 प्रवक्ता भी बनाए

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) में मची भगदड़ के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (State Congress President Jitu Patwari) ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन (Reorganization of media department) कर दिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक और केके मिश्रा को पीसीसी चीफ का मीडिया सलाहकार बनाया है। वहीं, 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ता बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, सुश्री निशा बांगरे, रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनित किया है। इसके साथ ही डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, सुश्री फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, सुश्री संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, सुश्री अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, सुश्री स्वर्श चौधरी, सुश्री अवनी बंसल और सुश्री रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

Leave a Comment