Chhath Puja : जानिए छठ पूजा सामग्री लिस्ट, कोई सामग्री छूट न जाए

पटना (Patna)। छठ पूजा (Chhath Puja 2023) का पर्व पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश (Bihar, Jharkhand and Eastern Uttar Pradesh) में छठ बहुत उत्साह से मनाया जाता है। छठ पूजा दिवाली के 6 दिन बाद मनाई जाती है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस दिन महिलाएं संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं।

चार दिनों तक चलने वाले छठ की शुरुआत कल 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ होगी. छठ पूजा में इसकी सामग्री का विशेष महत्व होता है. इस साल छठ पूजा का त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो रहा है जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। 17 नवंबर को नहाय खाय, 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 20 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। ये पर्व पूरे चार दिन तक मनाया जाता है और इसमें कई तरह की सामग्रियों की जरूरत पड़ती है (Chhath Puja Saman List)। छठ पूजा की विशेष सामग्री के लिए पहले से लिस्ट तैयार करना जरूरी होता है जिससे कोई सामग्री छूट न जाए।

इस व्रत में महिलाएं छठी मैया की पूजा करती हैं। छठी माता खुस हो कर महिलाओं को मन चाहा वरदान देती हैं। इस पर्व की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। छठ पूजा का महा पर्व लगातार चार दिनों तक चलता है तथा इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है।
इस व्रत को स्त्री पुरुष सभी समान रुप से कर सकते हैं। छठ के पर्व को महापर्व कहा जाता है। इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी छठ पूजा करने जा रहे हैं तो सभी पूजा सामग्री एकत्रित करके रख लेनी चाहिए।


बांस या पीतल का सूप
दूध और जल के लिए गिलास
चम्मच
गुजिया
गुड़
दूध से बनी मिठाइयां
लड्डू
दूध

सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे का कलश
बड़ी टोकरी (जिसमें सारा सामान रखकर घाट पर ले जाएंगे)
थाली
दीपक
खाजा
जल
शहद
कलावा
कपूर
मिट्टी के दीए
तेल और बाती
सुपारी
गंगाजल
चंदन
धुपबत्ती
मूली
बैंगन
हल्दी
चावल
सिंदूर
कुमकुम
नारियल
फूल और माला
नाशपाती
शकरकंदी
अनाज
बड़ा वाला नींबू (डाभ)
शरीफा
क्षमतानुसार ऋतुफल
सुथनी
गेहूं
अदरक का पौधा
पत्ते लगे हुए 7 गन्ने या ईख
केले
सिंघाड़ा
चावल
आटा

(छठ पूजा कैलेंडर 2023)
छठ पूजा की तारीख
छठ पूजा का दिन छठ पूजा का अनुष्ठान
छठ पूजा का पहला दिन पहला दिन नहाय-खाय
छठ पूजा का दूसरा दिन खरना
छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य
छठ पूजा का चौथा दिन उषा अर्घ्य

(छठ नहाय-खाय 2023 तारीख और मुहूर्त)
छठ पूजा नहाय खाय- 17 नवंबर 2023, शुक्रवार
और जानें
सूर्योदय- 06:45 AM पर
सूर्योस्त- 05:27 PM पर
(छठ पूजा खरना तारीख और मुहूर्त)
छठ पूजा खरना- 18 नवंबर 2023, शनिवार
सूर्योदय- 06:46 AM पर
सूर्योस्त- 05:26 PM पर
(छठ पूजा संध्या अर्घ्य तारीख और समय 2023)
छठ पूजा संध्या अर्घ्य- 19 नवंबर 2023, रविवार
सूर्योदय- 06:46 AM पर
सूर्योस्त- 05:26 PM पर
(छठ पूजा उषा अर्घ्य तारीख और समय 2023)
छठ पूजा संध्या अर्घ्य- 20 नवंबर 2023, सोमवार
सूर्योदय- 06:47 AM पर
सूर्योस्त- 05:26 PM पर

Leave a Comment