मुख्यमंत्री ने दिए जबलपुर अग्नि दुर्घटना की जांच के निर्देश

भोपाल। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल (New Life Hospital) में सोमवार को दोपहर में लगी भीषण में आठ लोग जिंदा जल गए, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने अग्नि दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने अग्नि दुर्घटना में नागरिकों के असमय निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरा जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क बना हुआ है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें, राज्य सरकार उनके साथ है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी राज्य सरकार वहन करेगी।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

 

मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क में रहे

जबलपुर में हुई घटना के संबंध में मुख्यमंत्री चौहान इंदौर-उज्जैन प्रवास के दौरान जबलपुर जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में बने रहे। उन्होंने बताया कि कमिश्नर जबलपुर को घटना की जाँच के निर्देश दिए गए हैं। घायल और प्रभावित लोगों के समुचित उपचार पर नजर रखी जा रही है। घटना के दोषी व्यक्ति दंडित किए जाएंगे।

 

 

 

Leave a Comment