केन्द्रीय मंत्री तोमर की सुपुत्री की शादी में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज

– राजनाथ सिंह समेत कई केन्द्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी हुए शादी में शामिल

ग्वालियर (Gwalior)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) मंगलवार शाम को संक्षिप्त प्रवास पर ग्वालियर (Gwalior) आए। वे यहाँ मेला ग्राउण्ड में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री (Union Agriculture and Farmers Welfare Minister) नरेन्द्र सिंह तोमर की सुपुत्री (daughter of Narendra Singh Tomar) निवेदिता तोमर (Nivedita Tomar) के विवाह समारोह (Marriage ceremony) में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।

विवाह समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी शामिल हुए और उन्होंने वर-वधु को पुष्प-गुच्छ भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने भी वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।

प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खनिज संसाधन, श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रभात झा, क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य मंत्रिगण विवाह समारोह में शामिल हुए एवं वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

इसके साथ ही केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के अन्य मंत्रिगण एवं देश के गणमान्य नागरिकों ने भी केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

रक्षा मंत्री सिंह का मुख्यमंत्री ने विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार देर शाम अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। वायुसेना के विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह, आईजी डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment