कांग्रेस नेता यादव ने 1300 बहनों से राखी बंधवाई

उज्जैन। उत्तर विधानसभा के वार्ड 4 में कांग्रेस नेता विवेक यादव ने रक्षाबंधन पर्व मनाया और इस दौरान 1300 बहनों ने उन्हें राखी बांधी। महिलाओं ने कहा कि उनके द्वारा नवरात्रि में मन्दिरों के दर्शन, अभी 84 महादेव दर्शन और अब राखी बंधवा कर रिश्ते को मजबूत किया। इसमे वो किसी दल को नहीं देखते है वो तो बस मातृत्व का स्नेह भाव रखते हैं।


यादव की टीम और कांग्रेस जन मिलकर पहले संपर्क अभियान चलाकर कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित करते है फिर निश्चित तिथि पर शुरू होता है राखी बांधने बंधवाने का सिलसिला दोनों कलाइयों पर राखियां ही राखियां होती है। यादव न केवल राखी बंधवाते है वो उपहार भी अपनी बहनों को देते है। यह कार्य सबसे पहले वार्ड 4 में रखा गया जहां 1300 बहनों से राखी बंधवाई। कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस नेता दर्शन ठाकुर ने दी।

Leave a Comment