संसद में ‘बीजेपी केवल गौमूत्र राज्यों में जीतती है’ DMK सांसद सेंथिलकुमार के बयान पर कांग्रेस ने भी झाड़ा पल्ला

नई दिल्‍ली (New Dehli)। पांच राज्यों में से तीन में बीजेपी (BJP)की बंपर जीत विपक्षी नेताओं (opposition leaders)के गले नहीं उतर रही है। इसका नजारा लोकसभा (Lok Sabha)में तब देखने को मिला जब डीएमके सांसद सेंथिल कुमार (DMK MP Senthil Kumar)की हिंदी पट्टी राज्यों के बारे में विवादित (controversial)टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा था कि भाजपा केवल गौमूत्र राज्यों में जीतती है। इस बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। सत्तापक्ष भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों को घेरते हुए फौरन माफी मांगने की मांग की है। उधर, कांग्रेस ने भी डिफेंसिव रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस ने कहा- गौ माता में सभी की आस्था है। संसद में कोई कुछ कहता है उसका हमसे कोई लेना-देना नहीं।

जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक और जम्मू कश्मीर पुर्नगठन (संशोधन) विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का उल्लेख किया। इस बीच उन्होंने हिंदी भाषी राज्यों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा केवल इन्हीं राज्यों में चुनाव जीत सकती है। उनकी टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया।

भाजपा दक्षिण भारत में नहीं जीत सकती : सेंथिल कुमार

सेंथिल कुमार ने कहा कि भाजपा दक्षिण भारत में नहीं जीत सकती। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना का उल्लेख करते हुए कहा कि देख लीजिए, क्या चुनाव परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में हम मजबूत हैं। भाजपा के लिए दक्षिण में कोई जगह नहीं है। हाल ही में हुए चुनाव में तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि हमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर आप इन सभी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेशों में बदलने के विकल्प पर विचार करने लगे, ताकि आप परोक्ष रूप से इन राज्यों में सत्ता में आ सके। क्योंकि, पूर्ण राज्य रहते हुए भाजपा वहां पैर जमाने का अपना सपना पूरा नहीं कर सकती।

कांग्रेस ने बयान से खुद को अलग किया

डीएमके सांसद के इस बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है। कांग्रेस का कहना है कि हम सभी की गौ माता में आस्था है। हमारा डीएमके सांसद के बयान से कोई लेना देना नहीं है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर कोई सांसद व्यक्तिगत तौर पर सदन में कुछ कहता है, तो इसके कांग्रेस या इंडिया गठबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं देने के लिए सेंथिल कुमार से माफी मांगने की मांग की है। ताकि, यह विवाद खत्म हो सके।

Leave a Comment