जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए घमासान जारी

  • भाजपा अपना तो कांग्रेस भी कर रही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने की बात, शाम तक होगी घोषणा

जबलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद शहर में आज शुक्रवार को जिला पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव किया जा रहा है। चुनाव की प्रक्रि या दोपहर 12 बजे से पीठासीन अधिकारी कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. की मौजूदगी में शुरु हुई। जिला पंचायत जबलपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों के द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए आज शुक्रवार की सुबह से ही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। भीड़ की आशंका हो देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पहले की इंतेजाम कर लिए थे। दोनों ही पार्टियों के नेता अपने-अपने सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए है। वहीं नेता अपने पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए साम दाम दंड भेद सभी लगाया जा रहा है। हालांकि दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष और उपाध्य की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। शाम तक ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की घोषणा हो सकेगी।


पहले चुना जाएगा जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पहले सभी सदस्य वोट करेंगे। इसके बाद उपाध्यक्ष के निर्वाचन कि प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अध्यक्ष के लिए 12 बजे से प्रारंभ हो गई है। जिसमें सभी अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 1.10 बजे की गई। उम्मीदवारी से दोपहर 1.25 बजे तक नाम वापस लिये गये। दोपहर 1.40 बजे तक मतपत्रों को बनाने एवं अन्य जरूरी तैयारियों के बाद दोपहर 2.20 बजे तक मतदान किया गया। निर्वाचन के परिणाम की घोषणा दोपहर 2.30 बजे के बाद कि जायेंगी।

उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे के बाद
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शाम 4:10 बजे तक की जायेगी। शाम 4:25 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे तथा शाम 4:40 बजे तक मतपत्र बनाने एवं अन्य तैयारियों के बाद मतदान शाम 5.10 बजे तक होगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निर्वाचन परिणाम की घोषणा शाम 5:20 बजे तक की जायेगी।

यह है स्थिति
जबलपुर जिला पंचायत के 17 वार्डों के सदस्यों की स्थिति साफ है। इनमे से 8 पर कांग्रेस 6 पर भाजपा जबकि 3 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद जो कि एसटी मुक्त के लिए आरक्षित है। उस पर दोनों ही पार्टी काबिज होने का दावा कर रही है। भाजपा से जहाँ संतोष बरकड़े अध्यक्ष के दावेदार है, तो वही कांग्रेस से एकता ठाकुर का नाम सबसे आगे है। हालांकि अध्यक्ष चुनने के लिए निर्दलीय की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। भाजपा और कांग्रेस अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वही कई दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई है।

भाजपा द्वारा हमारे प्रत्याशियों को अगवा करके लेजाया जा रहा है। इसके बाद भी हम को पूरी उम्मीद है कांग्रेस को 12 वोट मिल रहें है। और हम दोनों की सीट पर अपना कब्जा कर रहे है। कांग्रेस अध्क्षय और उपाध्यक्ष में बहुतम के साथ एक तरफ जीत रही है। हमे निर्दलियों का भी समर्थन मिल रहा है।
संजय यादव, बरगी विधायक

भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत रही है। जो भी परिणाम आयेंगे सभी हमारे पक्ष में आ रहे है। कांग्रेस अगवा करने का भ्रम फ ैला रही है। और उसका काम है भ्रम फै लना शाम को तस्वीर साफ हो जायेंगी और भाजपा दोनों की अध्क्षक्ष और उपाध्यक्ष में जीत हासिल करेंगी।
सुशील इंदू तिवारी, पनागर विधायक

Leave a Comment