Corona Positive मरीज को आम मरीजों के साथ कर दिया भर्ती

  • अनंत हॉस्पिटल का कारनामा, मरीजों की जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़

जबलपुर। मदन महल क्षेत्र स्थित अनंत हॉस्पिटल में मरीजों के जान के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। अस्पताल में कोरोना जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों को आईसीयू वार्ड में आम मरीजों के साथ एडमिट किया जा रहा है। अस्पताल द्वारा आम मरीजों की जान से खिलवाड़ कर उनके जीवन को जोखिम मेें डाला जा रहा है। जानकारी अनुसार हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड नम्बर दो में आम मरीजों के साथ एक कोरोना पेशेंट को भर्ती कर दिया गया। भर्ती करने के तत्काल बाद ही कोरोना से पीडि़त मरीज की मौत हो गई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब कोरोना मरीज को भर्ती किया गया था तो उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। इसके बाद भी हॉस्पिटल के जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरतते हुए सामान्य पेशेंट के साथ मरीज को भर्ती कर दिया। जिसमें कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु होने से हॉस्पिटल में हड़कंप मचा गया। आनन फानन में हॉस्पिटल में तत्काल ही खिड़की परदे बंद करके मरीजों को शांत कराया गया। और पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया।

मरीजों को दी जा रही धमकियां
भर्ती मरीजों ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया की हॉस्पिटल की लापरवाही बताने पर मरीजों को धमकाया जा रहा है। उनको धमकी देते हुए बोला जा रहा कि यह खबर बाहर बिल्कुल न फैलाएं की यहां पर किसी भी कोरोना मरीज की मौत हुई है। वहीं इस संबंध में हॉस्पिटल के मैनेजर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Leave a Comment