आधी रात होटल ऋषि रीजेंसी में भभकी आग

  • होटल को कराया गया खाली, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू

जबलपुर। होटल ऋषि रीजेंसी में आज रात लगभग 3:15 आग लगने की घटना से भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। होटल स्टॉफ को जैसे ही आग लगने की घटना की जानकारी लगी उन्होंने तत्काल दमकल विभाग और होटल संचालक को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल होटल को खाली कराते हुए आग बुझोन का काम किया। इस दौरान मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित रही। बताया जा रहा है कि बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना में लाखों का नुक्सान होने की बात सामने आई है। जानकारी लगते ही सीएसपी दीपक मिश्रा और थाना प्रभारी सिविल लाइन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी अनुसार रात लगभग सवा तीन बचे होटल ऋषि रीजेंसी में होटल के बार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बार में चारों ओर आग की लपटे निकल रही थी। इस दौरान डर के कारण होटल में रूके लोग बाहर की ओर भागने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है शार्ट सर्किट के कारण होटल में आग लगने की घटना घटित हुई है। जिससे लाखों का नुक्सान हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Comment