दिल्ली अध्यादेश से लेकर डेटा प्रोटेक्शन तक… मानसून सत्र में पेश होंगे ये 31 बिल, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार आज से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में कुल 31 विधेयकों पर चर्चा कर सकती है, जिसमें वे विधेयक भी शामिल हैं जो पहले ही निचले सदन में पेश किए जा चुके हैं और संयुक्त समितियों को भेजे गए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई को मिली सूची के मुताबिक, डेटा प्रोटेक्शन बिल केंद्र के एजेंडे का हिस्सा है.

हालांकि, सभी की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023 विधेयक पर होंगी – जिसकी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने कड़ी आलोचना की है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बुधवार को मानसून सत्र के सुचारू संचालन के लिए एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें 34 दलों और 44 नेताओं की उपस्थिति थी. संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त होगा.

उन 31 विधेयकों की पूरी सूची नीचे दी गई है जिन्हें संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार संसद के पटल पर रख सकती है:

1. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 (अध्यादेश को बदलने के लिए)
2. सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2019
3. डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग और अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक, 2019
4. मध्यस्थता विधेयक, 2021
5. जै​व विविधता (संशोधन) विधेयक, 2022
6. बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2022
7. निरसन और संशोधन विधेयक, 2022
8. जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023
9. वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023
10. संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 (हिमाचल प्रदेश राज्य के संबंध में)
11. संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 (छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में)
12. डाक सेवा विधेयक, 2023
13. राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2023
14. प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष (संशोधन) विधेयक, 2023
15. डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023
16. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और बैंक विधेयक, 2023
17. प्रोविजनल कलेक्शन ऑफ टैक्स बिल, 2023
18. राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023
19. राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023
20. औषधि, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन विधेयक, 2023
21. जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023
22. जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023
23. सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023
24. प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक, 2023
25. अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023
26. खान और खनिज (विकास और विनियमन) संसोधन विधेयक, 2023
27. रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2023
28. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023
29. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
30. संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
31. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023

Leave a Comment