एमपी में चल रही अवैध सरकार: राकेश टिकैत

  • भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई आंदोलन की रूपरेखा

जबलपुर। प्रदेश में अवैध सरकार चल रही है, दिल्ली के आंदोलन में हमने बार-बार कहा कि एमसपी का कानून चाहिए यह उद्गार जबलपुर पधारे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों के समक्ष व्यक्त किए। किसान नेता टिकैत ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी किसानों की कई समस्याएं हैं। किसानों को खरीदी प्रक्रिया के नाम पर कई तरीके से ठगा जा रहा है। फर्जी रजिस्ट्रेशन की मध्य प्रदेश में भरमार है। उन्होंने कहा किए सस्ते में अनाज खरीदकर महँगे में बेचने का धंधा प्रदेश में फल.फूल रहा है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता सम्मति सैनी एवं अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। किसान नेता टिकैत ने कहा कि साइलो का काम पूँजी पतियों के हवाले कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में नहरों का रख रखाव नहीं होने की भी बात उन्होंने कही। प्रदेश में किसानों से भूमि अधिग्रहण की स्थिति पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा किए सस्ते दामों में किसानों की ज़मीनें हड़पने की साजिश मध्य प्रदेश में चल रही है।

मार्च में महापंचायत
किसान नेता ने मार्च महीने के दौरान दिल्ली में बड़ी पंचायत करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फर नगर में 10 फरवरी को बड़ी पंचायत होगी। मध्य प्रदेश में 24 फरवरी को रीवा में बड़ी पंचायत का आयोजन कर प्रदेश में किसान हित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा किए प्रदेश में अवैध सरकार चल रही है।

पं. धीरेंद्र शास्त्री पर बयान
किसान नेता टिकैत ने धर्म गुरुओं पर भी राय व्यक्त की। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा किए बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर्चा देकर समस्या का हल बताते हैं, वे देश की समस्याओं का भी हल बताएं। सीबीआई और अदालतों में लंबे समय से पड़े मुकदमों को जल्द हल करवायें। किसान नेता जबलपुर में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पधारे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता सम्मति सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment