MP में PM मोदी ने आदिवासियों को बताया अपना परिजन, कहा- मुझे पता है लोकसभा चुनाव में….

झाबुआ। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम (Assembly election results in Madhya Pradesh) आने के बाद कांग्रेस लगातार ईवीएम पर आरोप लगा रही (Congress is blaming EVM) है। संसद में भी विपक्ष यह बात उठा चुका है कि भाजपा को पहले से कैसे पता चल जाता है कि चुनाव में कितनी सीटें आएंगी। इन सबके बीच मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पता है लोकसभा में क्या चुनाव परिणाम आएंगे।

झाबुआ में आयोजित आदिवासी महाकुंभ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता ने जो परिणाम दिए हैं उसे यह पहले ही साफ हो चुका है कि लोकसभा में कांग्रेस पूरी तरह से साफ होने वाली है उन्होंने कहा मुझे पता है कि जनता क्या परिणाम देने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा मैं साफ कर दूं कि मैं यहां पर लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया हूं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद पहले ही साफ हो चुका है कि लोकसभा में जनता क्या परिणाम देने वाली है। 2024 में 400 पर की बात अब तो विपक्ष खुद संसद में कहने लगा है। मध्य प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा पर जो विश्वास दिखाया है उसके लिए मैं आपको गारंटी देता हूं की मध्य प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए हम दिन रात काम करेंगे। अकेली भाजपा 370 पार करेगी और एनडीए 400 पर करेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है। दोनों ही राज्यों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं। गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मुझे झाबुआ की परंपराओं से करीब से जुड़ने का मौका मिला इसलिए जब भी मैं आपके बीच आता हूं तो वह भाव ताजा हो जाता है। मुझे लगता है मैं अपने परिजन के बीच आया हूं। इन दिनों यहां पर भगोरिया उत्सव की तैयारी चल रही होगी। आज करोड़ों रुपए की योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम शुरू हो रहा है। 1500 रुपए की राशि आज लाखों बहनों के खाते में भेजी गई है।

पिछले तीन चुनाव में आपके पोलिंग बूथ पर क्या परिणाम आया था उसे निकालिए, कमल को कितने वोट मिले यह देखिए और जिस समय भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं उसे लिख लें। फिर नया लक्ष्य बनाना की पोलिंग बूथ में कब ज्यादा से ज्यादा वोट मिले थे उसे लिखकर उसमें इस बार 370 नए वोट जोड़ लें। अगर पिछली बार के सर्वाधिक वोट से आपने भाजपा को 370 वोट और ज्यादा दिलवा दिए तो हम 370 सीट इस बार जीत लेंगे। मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया तय है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जो दुर्दशा की उसका डर आज तक मध्य प्रदेश के लोगों में बना हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि झाबुआ अलीराजपुर के बच्चे पढ़ाई करने के लिए इंदौर या गुजरात नहीं जाएंगे। यहां पर बड़ी संख्या में एकलव्य आवासीय स्कूल खोले जाएंगे। दस साल में ही भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में चार गुना अधिक स्कूल खोल दिए हैं। भाजपा के शासन में हम वन भूमि से जुड़े कानून लेकर आए हैं ताकि आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सके। आदिवासियों में तेजी से फैल रही सिकल सेल एनीमिया की बीमारी के लिए हम कई बड़ी योजना लेकर आए। 7000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। क्रांतिवीर टंट्या भील मामा विश्वविद्यालय शुरू किया जाएगा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की। 170 करोड़ रुपए में बनेगा और 2024 से शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment