महाशक्ति बनने जा रहा है भारत : मोहन भागवत

  • नरसिंह मंदिर में जगतगुरु श्याम देवाचार्य महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आरएसएस प्रमुख

जबलपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज एक दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे। जहां उन्होंने नरसिंह मंदिर में आयोजित संत समागम में मोहन भागवत ने शिरकत की। नरसिंह मंदिर में जगतगुरु श्याम देवाचार्य महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने श्याम देवाचार्य महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान साधु-संतों और आम जनता को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि उनके लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि श्यामदेवाचार्य महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला। साधु संत ही भारत को धर्म के रास्ते पर चलाते हैं मोहन भागवत ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। हम किसी को जीतेंगे नहीं और न हम किसी को कन्वर्ट करेंगे। लेकिन भारत विश्व गुरु बनेगा और हम पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोकर सब के विकास की बात करेंगे। मोहन भागवत ने रूस और यूक्रेन की युद्ध पर भी बयान दिया। मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के दो देश युद्ध कर रहे हैं और भारत पर भी महाशक्तियों द्वारा दबाव आया कि वह किसी एक पक्ष में रहे। लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया क्योंकि भारत किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है। भारत ने युद्ध में ना उतरकर युद्ध पीडि़तों की मदद करने का फैसला किया और यही भारत का स्वभाव है और यही एक महाशक्ति की पहचान है।

सनातन धर्म की फहराई ध्वजा
नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने इस अवसर पर कहा एक दिव्य चेतना विध्य में प्रगट हुई और नर्मदा मैया की गोद में आकर जगतगुरु डॉ स्वामी श्रीश्याम देवाचार्य जी महाराज के रूप में साकेत वासी महामंडलेश्वर श्री रामचन्द्र दास जी के आशीर्वाद से संपूर्ण जगत में सनातन धर्म की ध्वजा फहराई। भारतीय संस्कृति के जागरण, गौ सेवा, संत महात्माओं की सेवा, संत समागम के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। उन्होंने राष्ट्र उत्थान के लिए जन्म से अंतिम स्वांस तक समाज संस्कृतिए हिन्दू को संगठित करने का कार्य किया। श्रीश्याम देवाचार्य जी महाराज के व्दितीय पुण्य स्मरण समारोह में देश भर से संत महात्माओं के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी के करकमलों से स्वामी जी के लोक विग्रह का अनावरण हुआ।

संत महात्माओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में संस्कारधानी जबलपुर व गीता धाम नरसिंह मंदिर से जुड़े देश विदेश से भक्त आए। सरसंघचालक मोहन भागवत, निर्मलपीठाश्धीश्वर आचार्य ज्ञानदेव सिंह जी महाराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य विश्वेशप्रपानाचार्य जी महाराज, ऋषिकेश हरिद्वार से स्वामी चिदानंद मुनि, जगतगुरु रामानंदाचार्य रामराजेश्वराचार्य, बड़े भक्त माल पीठाधीश्वर अयोध्या जी से कौशल किशोर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद जी महाराज, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष स्वामी जितेंद्रानंद महाराज, स्वामी कमल नयन दास, केवल पीठाधीश्वर स्वामी केवल पुरी जी महाराज, स्वामी कमल नयन दास, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज, स्वामी गिरिशानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी, महामंडलेश्वर केशव दास महाराज, महामंडलेश्वर ब्रजभूषण दास, महामंडलेश्वर हनुमानदास, स्वामी वासुदेवानंद, स्वामी राधे चैतन्य, स्वामी रंजीता नंद जी, स्वामी राधवानंद, डॉ स्वामी मुकुंददास जी महाराज, रामकृष्ण महाराज सहित देश की वैदिक धर्म तीर्थ पीठों के साधु महात्माओं के साथ जगतगुरु डॉ स्वामी श्रीश्याम देवाचार्य जी की पादुका का पूजन किया। संत महात्माओं का स्वागत अभिनंदन आरती विहिप धर्म प्रसार अंतरराष्ट्रीय प्रमुख अशोक तिवारी, सांसद राकेश सिंह, सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, विनोद गोटिया, डॉ कैलाश गुप्ता, अभिलाष पांडे, सहित भक्तोंए संस्थाओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, चंद्र कुमार भनोत, अशोक मनोध्या, गुलशन माखीजा, राजेन्द्र प्यासी, विष्णु पटेल, डॉ पवन स्थापक, प्रवेश खेड़ा, डॉ संदीप मिश्रा, जगदीश साहू, मनोज नारंग, अंबर पुंज, नगर की धार्मिक संस्थाओं से पदाधिकारियों के साथ भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Comment