इंदौर कलेक्टर के आदेश, रंगपंचमी की गैर में हथियार लेकर पकड़ाए तो लगेगी रासुका

इंदौर। इंदौर (Indore) में आगामी रंग पंचमी (Rang Panchami) का पर्व परम्परागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दिन शहर के निर्धारित मार्गों से रंगारंग गेर (colorful ger) भी निकाली जायेगी। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहेगा। गेर में हुडदंग करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। गेर में हथियार (Weapon) के साथ पकडे़ जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही होगी। गेर में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) का पालन भी करना होगा। इसके तहत किसी भी राजनैतिक दलों के चिन्ह, बैनर, पोस्टर आदि का प्रर्दशन नही किया जा सकेगा।

यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में गेर की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की सम्पन्न हुई संयुक्त बैठक में दी गई। बैठक में पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि गेर आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। गेर शहर में परम्परागत रूप से निर्धारित मार्गों से निकाली जायेगी। बैठक में सभी आयोजकों की सहमति से गेर के क्रम में संशोधन किया गया है। अब सबसे पहले राधा-कृष्ण फाग यात्रा निकलेगी। यह यात्रा सुबह ठीक 10 बजे निकलना प्रारंभ हो जायेगी। इसके बाद क्रमश: टोरी कार्नर, मारल क्लब, रसिया कार्नर, संगम कार्नर और जूनी इंदौर क्षेत्र से माधव फाग यात्रा निकलेगी। आयोजकों ने गेर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Leave a Comment