तीर्थ स्थलों को स्वच्छ रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी

जबलपुर। श्री कृष्ण उत्सवों के प्रभु हैं उनके जन्म पर नंदबाबा ने विराट उत्सव किया जिसे नंदोत्सव कहते है, श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानय के पांचवें दिन कथा का सारांश विश्लेषण करते हुए कथा व्यास जया किशोरी ने बताया की वृंदावन उत्सवों का घर है। भगवान के शिशु रूप में जब उन्होंने पहली बार करवट बदली तो उसे भी बृज में उत्सव के रूप में मनाया गया। हम सभी को एक बार वृंदावन अवश्य ही जाना चाहिए। व्यासपीठ से उन्होंने आव्हान किया कि हमें तीर्थ स्थलों को स्वच्छ रखना चाहिए, तीर्थो को पिकनिक स्पॉट न समझें। पूतना वध लीला के उपरांत भगवान की मखनचोरी लीला का विस्तार करते हुए उन्होंने बताया कि जिस घर से भगवान माखन चुराते यह उस घर से ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध आदि दुर्गुणों का भी हरण कर लेते थे। मोर मोरनी को नृत्य करते हुए भगवान भी नृत्य करने लगते थे मां यशोदा से पूछते हैं मां बताती है यह मोर है और यह मोरनी मोर की पत्नी है। बस फिर क्या मां से भगवान जिद करने लगते है, कि मेरी भी पत्नी लाओ मां यशोदा द्वारा बालक कृष्ण को समझाने का सुंदर चित्रण करते हुए जया किशोरी जी ने बताया कि इन बाल लीलाओं से भक्तों का मन भक्ति के रस में डूब जाता है।

भगवान की बाल लीलाओं का मधुर वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रृंगार है भगवान की बाल लीलाएं। इंद्र के कोप से लक्ष्मी तू भगवान ने गोवर्धन लीला की, वास्तव में इस लीला के माध्यम से भगवान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। कथा प्रारंभ होने के पूर्व पश्चिम क्षेत्र के विधायक तरूण भनोत द्वारा अपनी विधायक निधिबसे प्रदत मेडिकल कॉलेज को सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस की चाबी सुश्री जया किशोरी ने कॉलेज की डीन डॉक्टर मुईन को प्रदान की गई। आज सांसद राकेश सिंह, गौरव भनोत, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, रोहित तिवारी, अर्पित तिवारी ने व्यास पूजन किया। इस कार्यक्रम में गृहसंत तरुण चौबे का स्वागत तरुण भानोत ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जगतगुरु राघवेंद्र जी, मप्र उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री डी डी बंसल, आनंद बंसल, चेताली बंसल, मनीष पटेल, अनुपम जैन, डाली, पंकज मिश्रा, एसडीएम आशीष पांडे, छोटू दुबे, डॉक्टर मनोज मेहता, प्रार्थना जोशी, रंजना राजेश तिवारी, श्रीमती कमला मिश्रा उपस्थित थे।

Leave a Comment