Lata Mangeshkar Birthday : लता मंगेशकर ने आखिरकार क्यों नहीं की शादी? खुद ने बताई थी वजह ?

मुंबई (Mumbai)। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 28 सितंबर को 94वां जन्मदिन (Lata Mangeshkar Birthday ) है। लता मंगेशकर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, किन्‍तु उनके गाए हजारों गाने आज भी उनकी मौजूदगी का एहसास कराते हैं। स्वरों की मल्लिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Birthday ) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आप जानते ही होंगे कि लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं रचाई है क्या आप इसका कारण जानती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इसका कारण बताने वाले हैं।

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था
लता मंगेशकर सिर्फ आवाज नहीं हैं वो एक एहसास हैं, जिन्हें हर सुनने वाला महसूस करता है। आम से लेकर खास तक हर कोई उनकी आवाज का कायल है। बढ़ती आयु के बावजूद भी लता जी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहतीं हैं । लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं लता मंगेशकर के बारे में कुछ खास बातें। ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में पंडित दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती के घर हुआ। इंदौर की रहने वाली लता मंगेशकर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह इतनी बड़ी संगीतकार बनेगी। लता मंगेशकर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

महज 13 साल की उम्र में हुआ था पिता का देहांत
सबसे बड़ी होने के बावजूद भी लता मंगेशकर ने कभी शादी नही रचाई थीं। कम लोग जानते हैं लेकिन लता मंगेशकर के पिता भी संगीतकार थे। ऐसे में अपने पिता को देखकर ही उनका भी मन संगीतकार बनने का किया करता था। वहीं लता जब महज 13 साल की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया जिसके बाद उनकी लाइफ पूरे तरीके से बदल गई।

पिता के बाद वह अपने घर में सबसे बड़ी थीं। इसी वजह से सारी जिम्मेदारी लता मंगेशकर के छोटे कंधों पर आ गईं। ऐसे में उन्हें अपने परिवार की सारी जिम्मेदारियों को संभालना था। लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर कदम रखा। वहीं वह घर की जिम्मेदारियों के बीच खुद पर ध्यान कभी नही दिया। यह भी एक कारण था कि जिसके कारण लता ने कभी भी शादी नही की थी।

लता मंगेशकर ने अपनी शादी को लेकर खुद किया था खुलासा
इस बात का खुलासा किसी और ने नही बल्कि उन्होंने अपने एक इंटरव्यू कई खुलासे किए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि- वह शादी करना चाहती थी लेकिन अमल नहीं कर सकती थीं। तब भाई-बहनों और घर की जिम्मेदारियां देखते- देखते समय निकल गया। ऐसे में लता मंगेशकर ने कभी भी शादी नही की।

कई बार अपनी आवाज को लेकर हुई हैरिजेक्ट
लता मंगेशकर को उनकी आवाज के लिए काफी पसंद किया जाता है। वहीं एक समय ऐसा भी था जब उन्हें अपनी आवाज के लिए काफी रिजेक्शन भी झेलना पड़ा था। उन्हें पतली आवाज की वजह से फिल्मों से बाहर किया गया था। कहते हैं ना महनत आपको सफलता की और लें जाती हैं ऐसे में लता ने काफी मेहनत की यही वजह है कि वह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment