Latte Artist: गोलगप्पे पर ऐसा आर्ट, जिसका वीडियो देख खुली रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली (New Delhi)। सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन हैरान करने वाले वीडियो (shocking videos) देखने को मिलते हैं। इन दिनों भी इंटरनेट (Internet) पर एक ऐसी ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में लोग एक शख्स की कलाकारी (man’s art) देखकर खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में एक Latte artist को जब अपना बेहतरीन आर्ट दिखाने के लिए कॉफी मग नहीं मिला, तो उसने कुछ ऐसा कर दिखाया कि लोग हैरान रह गए। शख्स ने गोलगप्पे (Latte Art In Pani Puri) पर ही आर्ट बना डाला। वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स द्वारा बनाया गया ये डिजाइन बेहद सुंदर दिख रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये कमाल का वीडियो, जिसे देखकर आपकी आंखे भी खुली की खुली रह जाएंगी।

गोलगप्पे एक ऐसा व्यंजन है, जो लगभग सभी लोगों को पसंद आता है। अलग-अलग इलाकों में इसे अलग-अलग अंदाज में बनाया जाता है। साथ ही इसे कई नामों से भी पहचाना जाता है, जैसे पुचका, पानी पुरी, पानी-पताशे, फुल्की, गुपचुप। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स ने गोलगप्पे के साथ ऐसी कलाकारी दिखाई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस तरह के काम की कल्पना भी शायद ही आपने पहले ही होगी। इस वीडियो में शख्स ने काफी मग में किया जाने वाला कॉफी आर्ट गोलगप्पे में कर दिखाया है। ऐसे में लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sachkadwahai नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 71 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही वीडियो को बहुत से लोगों ने लाइक भी किया है।

Leave a Comment