जबलपुर-बालाघाट के रास्ते रायपुर के लिये नई ट्रेन शुरू करने रेल मंत्री को पत्र

 

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के पूर्व उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य सुबोध जैन ने रेल मंत्री को पत्र प्रेषित किया है। इसमें रेल मंत्री से मांग की है कि जबलपुर से नैनपुर, गोंदिया, रायपुर-दुर्ग के लिये नई ट्रेन शुरू की जाये। इससे जबलपुर और आस-पास के क्षेत्रों को छत्तीसगढ़ से सीधे जोडऩे में मदद मिलेगी और आम रेल यात्रियों को रायपुर की आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। अभी अमरकंटक एक्सप्रेस के माध्यम से दुर्ग, रायपुर पहुंचने का साधन है।


जबलपुर से दुर्ग पहुंचने में दस घंटे से ज्यादा का समय लगता है। कई बार ट्रेन लेट लतीफी का शिकार हो जाती है। यह ट्रेन यात्रियों के लिये कष्टदायक बन गई है। अब लोग इसमें यात्रा करने से बचने लगे हैं। इसमें आये दिन लंबी प्रतीक्षा सूची रहती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जबलपुर से बालाघाट रेल लाइन पर ट्रेन चलाई जाती है तो दो घंटे की बचत होगी। रात्रि 11 बजे ट्रेन जबलपुर से रवाना होने पर सुबह छ बजे के आस-पास रायपुर पहुंच जायेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए उक्त मांग की गई है।

Leave a Comment