ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 29.21 करोड़ से ज्यादा श्रमिक पंजीकृत

नई दिल्ली (New Delhi)। ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal.) पर 07 दिसंबर तक असंगठित क्षेत्र (unorganized sector) के 29.21 करोड़ (More than 29.21 crore workers) से ज़्यादा श्रमिक पंजीकृत (registered) हो चुके हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली (Union Minister of State for Labor and Employment Rameshwar Teli) ने गुरुवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर 07 दिसंबर, 2023 तक असंगठित क्षेत्र के 29.21 करोड़ से ज़्यादा श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से 29.20 करोड़ से अधिक श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड जारी किया गया है।

रामेश्वर तेली ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आधार से जुड़े हुए सभी असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना है। इसका लक्ष्य ऐसे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के वितरण की सुविधा प्रदान करना भी है।

उल्लेखनीय है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से 26 अगस्त, 2021 को ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया था। यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को 30 व्यापक व्यवसाय क्षेत्रों में 400 व्यवसायों के तहत स्व-घोषणा के आधार पर पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करने की अनुमति देता है।

Leave a Comment