नये पटाखों के लायसेंस नहीं दिए जाएंगे पुराने 2 हजार लायसेंस ही रिन्यू होंंगे

उज्जैन। जिला प्रशासन इस बार दीपावली पर नये पटाखों के लायसेंस नहीं दे रहा है तथा केवल पुराने जो लायसेंस हैं उनका ही नवीनीकरण होगा। ऐसे करीब 2 हजार लायसेंस हैं। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि शहरमें तीन स्थानों पर पटाखा की दुकानें लगती हैं।
उज्जैन में तीन स्थानों पर पटाखा दुकानें लगती हैं जिनमें सामाजिक न्याय परिसर, दशहरा मैदान और नानाखेड़ा स्टेडियम शामिल हैं। इन्हीं स्थानों पर हर साल दुकानें लगती हैं और पटाखा व्यापारियों को परम्परागत रूप से हर साल लायसेंस का नवीनीरकरण कराना होता है। इस साल भी पटाखा लायसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 2 हजार लायसेंसों को रिन्यू किया जाएगा। इसके अलावा नये लोगों को पटाखों के लायसेंस नहीं दिए जाएंगे। इस संबंध में एडीएम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब नए पटाखा लायसेंस नहीं बनाए जा रहे हैं और पुरानों का ही नवीनीकरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही एक सप्ताह की अवधि के लिए दुकान लगाने की अनुमति दी जा रही है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि हर वर्ष जिला प्रशासन द्वारा कुछ नए पटाखा लायसेंस भी दिए जाते हैं, इस साल इस पर रोक लगा गई है। इस पर आगजनी का कारण बताया गया है। उज्जैन में दीपावली से पूर्व यह दुकानें लगती हैं और करोड़ों रुपयों का व्यापार होता है तथा बाहर से पटाखे मंगाए जाते हैं।

Leave a Comment