ओवैसी आज आएंगे जबलपुर, जनसभा को करेंगे संबोधित

जबलपुर। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन(AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी (asadduddin owaisi) आज (सोमवार को) एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आ रहे हैं। वे यहां नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों से समर्थन जनसभा को संबोधित करेंगे।


दरअसल, नगर निगम चुनाव में एआईएमआईएम के कई कार्यकर्ता पार्षद पद के लिए खड़े हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी आज उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए जबलपुर आ रहे हैं। उनका यह पहला जबलपुर प्रवास है। वे यहां शहर के रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड स्थित सुब्बाह शाह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

Leave a Comment