महिला के हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 2 में विगत दिवस अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। संदिग्ध स्थिति में महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की र्शाट पीएम रिपोर्ट में जानकारी लगी कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला की पहचान प्रीति बर्मन निवासी ग्राम पौड़ी थाना बेलखेड़ा के रूप मे हुई है। पुलिस महिला के हत्यारे का पता लगाने परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्यारे का पता नहीं लग सका है। जानकारी हो कि कुछ दिनों से मृतिका प्रीति अपने बेटी के साथ मायके में रह रहीं थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह प्रीति कुछ समान लेने के लिए पाटन में किराना दुकान आई थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।

Leave a Comment