डुमना पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधी रहे उपस्थित

जबलपुर। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का आज अल्प प्रवास पर डुमना विमानतल आगमन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहली बार मध्य प्रदेश आ रही हैं। राष्ट्रपति दोपहर 12:25 बजे रांची से विमान द्वारा डुमना विमानतल पहुंची। इस मौके पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू की अगवानी की। उन्होंने दोपहर 12:35 पर हेलीकॉप्टर से शहडोल के लिए प्रस्थान किया। शहडोल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय समागम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा उनका पुन: डुमना विमानतल पर आगमन होगा। डुमना विमानतल से शाम 4:10 पर भोपाल प्रस्थान करेंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूर्व में ही कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम के पूर्व सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में सुरक्षा की जांच पड़ताल की गई। सुरक्षा को लेकर बीडीटीएस टीम द्वारा ढूंढना विमानतल सर्किट हाउस रेलवे स्टेशन बस स्टैंड शॉपिंग मॉल स्थानों पर चेकिंग की गई।

Leave a Comment