पंजाब चुनाव : भगवंत मान ने चन्नी के अरमानों पर फेरी ‘झाड़ू’, सिद्धू भी हुए ‘क्लीन बोल्ड’

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस (congress) के सत्ता वापसी के अरमानों पर ‘झाड़ू’ फेर दी है। दिल्ली की सीमा के बाहर पहली बार आम आदमी पार्टी न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती दिखाई दे रही है। AAP के CM उंम्मीदवार भगवंत मान (Bhagvant maan)  करीब 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर चुके हैं।

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट..

जीत के बाद भगवंत मान (Bhagvant maan) ने जनता के सामने कहा कि ‘वे जल्द ही सीएम पद की शपथ लेंगे’। शपथ ग्रहण समारोह भी राजभवन की जगह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में होगा। इससे पहले हमेशा सीएम पद  की शपथ राजभवन में ही होती रही है। शपथ लेने से पहले, मान शहीदी स्मारक पर मत्था टेकने जाएंगे।

कैप्टन का ‘टैकऑफ’, बादल पर फटे हार के ‘बादल’ 

वहीं  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 13 हजार तो सुखबीर सिंह बादल 12 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं। मौजूदा CM चन्नी और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को भी चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है। रोचक बात यह है कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा समेत उसके सहयोगी मिलकर भी AAP के लगभग चौथाई हिस्से तक ही पहुंच पा रहे हैं। वहीं, यूपी में बहुमत में आई बीजेपी पंजाब में दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है।

मान के घर जश्न, हारने वाले नेताओं के घर पसरा सन्नाटा

पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने कल कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, वे कल ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। चुनावी हार-जीत का अंदाजा नेताओं के घरों को देखकर भी लगाया जा सकता है। पंजाब जीतने वाले भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है। उनके घर सुबह से मिठाईयां भी बन रही थीं। दूसरी तरफ मौजूदा CM चरणजीत चन्नी और अकाली लीडर सुखबीर सिंह बादल के घर सन्नाटा पसरा है।

Leave a Comment