फतेहाबाद में सुबह दो परिवार के बीच झगड़ा… पत्थरबाजी में 4 घायल

उज्जैन। समीपस्थ ग्राम फतेहाबाद में आज सुबह विवाद हुआ तथा लोग घायल हुए हैं। चिंतामण पुलिस मौके पर पहुँची। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम फतेहाबाद में रहने वाले अनिल प्रजापति के घर के बरामदे में वहीं रहने वाले जीवन राठौर की गाय जा घुसी थी। अनिल ने रात में गाय को वहाँ भगा दिया था। इस पर जीवन की रात में उससे कहासुनी हुई। लोगों ने दोनों को शांत कराकर घर पहुँचा दिया था लेकिन आज सुबह अनिल और जीवन का फिर आमना सामना हो गया और विवाद शुरू कर दिया। अनिल ने अपने साथी आनंदीलाल, देवीलाल और अन्य के साथ मिलकर जीवन पर हमला कर दिया। जीवन की ओर से भी राजेश और 4-5 अन्य लोग आ गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फंैकने शुरू कर दिए जिससे दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही चिंतामण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराया तथा घायल 4 लोगों को अस्पताल लेकर आए जिनमें से तीन को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया।

शराब पीने से मना करने पर ग्रामीण को पीटा
उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र की बेरखेड़ी की शराब दुकान पर शराब पीने से मना करने पर ग्रामीण को तीन लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि कल ग्राम बेरखेड़ी के शराब ठेके के पास प्रेम पिता गणपत मालवीय निवासी विजयगंज मंडी खड़ा हुआ था। इस दौरान उससे गाँव के तीन लोगों ने साथ में शराब पीने को कहा। मना करने पर तीनों ने विवाद किया और उसे पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment