मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से ली हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा

रीवा। देश के साथ-साथ रीवा जिले में भी 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से इस अभियान की तैयारी की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगा। यह किसी दल का अभियान नहीं है इस अभियान से हर दल, सामाजिक संगठन तथा समाज के हर वर्ग को जो?े, हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाये। अभियान के दौरान प्रदेश के हर घर में राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक लहरायेगा।कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, चुने हुए पदाधिकारियों तथा सभी वर्गों के लोगों के साथ चर्चा करके अभियान के लिए कार्यक्रम तय करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, पंचायत पदाधिकारियों, खिला?ियों, व्यापारियों, धर्म गुरूओं तथा गणमान्य नागरिकों को इस अभियान का सहभागी बनाये।

जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार करके अभियान के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। सोशल मीडिया, पिं्रट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करायें। स्थानीय कलाकारों तथा भजन मंण्डलियों के माध्यम से जन-जन तक हर घर तिरंगा अभियान का संदेश पहुंचायें। कलेक्टर अपने जिले में स्थानीय स्तर पर तैयार किये जा रहे तिरंगे तथा संस्कृति विभाग से प्राप्त तिरंगे संग्रहित कर उसका शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ठीक तरह से वितरित करायें। झण्डे प्रदान करने के बाद सहयोग राशि भी अवश्य प्राप्त करें। हर व्यक्ति तिरंगे के लिए छोटी सी राशि अवश्य प्रदान करेंगा। तिरंगा वितरण के लिए पर्याप्त संख्या में केन्द्र बनाये। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों और घर में तिरंगा अवश्य लगाये। राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान और गौरव का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से अंकुर अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के लिए पूरी कार्य योजना तैयार की गयी है। अंकुर अभियान के तहत ब?ी संख्या में पौधरोपण किया जा रहा है। हर व्यक्ति उपयुक्त स्थल पर कम से कम एक पौधा हर वर्ष रोपित करें। पौधरोपण अभियान को भी जन अभियान बनाये। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है।

Leave a Comment