स्थापना दिवस पर दिखा गर्व,गौरव और देशभक्ति का नजारा

  • मनाया गया 76वॉ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस

जबलपुर। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के मुख्य अतिथिय में आज कार्यालय डिस्ट्रिक कमाण्डेंट होमर्गाड में 76 वॉ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य को 6 प्लाटूनो द्वारा सलामी दी गई। जिसमें केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड मंगेली जबलपुर के भी प्लाटून सम्मिलित रहे। परेड का नेतृत्व जितेन्द्र पटेल प्लाटून कमाण्डर सीटी आई होमगार्ड मगेली जबलपर द्वारा किया गया। परेड द्वारा आर्कषक मार्चपास्ट किया गया। इस मौके पर सम्बोधित करते हुये मुख्य आतिथ्य द्वारा नगर सेना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में होमगार्ड द्वारा किये गये कार्यों को सरहाना की गई बाद परेड एसडीईआरएफ होमगार्ड जवानों द्वारा आपदा संबंधी मॉक ड्रिल किया गया एवं मुख्य आतिथि ने अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट हुये सम्मानित
्रकार्यक्रम मे दौरान 12 फरवरी 2022 को स्लीमनाबाद में टनल के धंसने से फसे हुये 9 लोगो में से 7 लोगों को जिन्दा निकालने पर मुख्य आतिथ्य द्वारा नीरज सिंह ठाकुर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड जबलपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड आपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस के 50 अधिकारी, कर्मचारी व जवान, स्वयंसेवको को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।


इनकी रही उपस्थिति
स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंत म नीरज सिंह ठाकुर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड ने सभी का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीनियर स्टाफ आफीसर होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर अपूर्व शुक्ला, कमाण्डेंट सीटीआई रोहिताश पाठक, डिवीजनल कमाण्डेंट होमगार्ड जबलपुर आशीष खरे, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड जबलपुर नीरज सिंह ठाकुर, विनय कैथवास एवं होमगार्ड के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

मॉक ड्रिल में दिखी कर्तव्य निष्पादन की झलक
स्थापना दिवस समारोह में नागरिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण दायित्वो नागरिको के साथ मिलकर जिस प्रकार निष्पादित किया जाता है इस का प्रदर्शन मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया जिसमें एसडीईआरएफ होमगाड्र्स एवं सिविल डिफेंस के वार्डनो ने आगजनी, भूकम्प, क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे नागरिको को सुरक्षित बचाने एवं फोरी उपचार उपलब्ध कराने का ड्रिल दिखाया गया। एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड के जवानो ने आपदाओं से बचाने के मॉकड्रिल का प्रदर्शन किया जिसकी माननीय मुख्य अतिथि ने सरहाना की। मंच संचालन का कार्य केके डबराल, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट सीटीआई होमगार्ड मगेली जबलपुर एवं नैना साकेत द्वारा किया गया।

Leave a Comment