देश में बना हुआ है अराजकता का माहौल

  • राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में आयोजित हुई संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-

जबलपुर। युवक कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की रक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अम्बेडकर चौक में डॉ अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव वंदना बेन ने बताया कि संगोष्ठी में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने उद्बोधन में कहा कि देश में अराजगता का माहौल, डर का माहौल है, इस सरकार में व्याप्त है। संसद में अलोकतांत्रिक कार्यप्रणाली से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जेपीसी गठित होनी चाहिए। नेहरू परिवार के बारे में कटाक्ष करने से पहले उनके पूरे परिवर के बारे में पढ़ाई करें विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू जी के परिवार के बारे में। उस परिवार से घर छीनने का काम सरकार द्वारा किया गया है।

परन्तु कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपना घर उन्हें देने के लिए तैयार है और दिल्ली कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ने अपने मकान की रजिस्ट्री राहुल जी के नाम से कर दी है। घर छीनने के बाद भी राहुल गांधी बिल्कुल भी व्याकुल नहीं हुए। जनता के मुद्दों से वह निरंतर जुड़े रहेंगे। उनके मन में सत्ता का लालच नहीं अपितु वे जन मानस की सेवा का उद्देश्य लेकर आगे बढ़ रहे है। कार्यक्रम में राजेन्द्र गुप्ता, राम अंजना कुररिया, सत्येन्द्र ज्योतिषी, अर्पित तिवारी, नेम सिंह, अशोक बेन, बेन समाज अध्यक्ष, राजेन्द्र जाट के साथ ही वंदना बेन, विधायक विनय सक्सेना, दिनेश यादव, बलविंदर मान, रितेश गुप्ता, समीर दीक्षित, विवेक भोसले, देवेन्द्र शर्मा, पिंकी मुदगल, मोहित शर्मा, कुशाग्र शर्मा, अंजना कुररिया, शोभा उपाध्याय, प्रभा सिंह, रिजवान अली कोटी, श्रीकांत विश्वकर्मा, रॉबिन अदनान, रंगा, माला, प्रशांत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment