राजधानी में दो ने लगाई फांसी, एक की सड़क हादसे में गई जान

  • तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरु की जांच

भोपाल। राजधानी में बीते 24 घंटे के भीतर टीटी नगर और पिपलानी में रहने वाले दो लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं गांधी नगर इलाके में व्यक्ति की सड़क हादसे में जान चली गई। तीनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। गांधी नगर पुलिस युवक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा
गांधी नगर इलाके में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक विक्रम अहिरवार (28) अब्बास नगर में रहता था और मजदूरी करता था। उसके तीन अन्य भाई करोंद और गेहूंखेड़ा इलाके में रहते हैं। शनिवार दोपहर विक्रम किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर की तरफ जा रहा था। कैरियर कॉलेज के पास पहुंचते ही उसकी बाइक गड्डे में कूदकर अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कु चल दिया। वाहन का पहिया विक्रम के सिर पर से गुजरने के कारण सिर बुरी तरह से चिपट गया था।

बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फ ांसी लगाई
टीटी नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक मनोज सिरोले (52) अर्जुन नगर में रहते थे। उनकी पत्नी टेलर का काम करती हैं, जबकि मनोज फेरी लगाकर उन कपड़ों को बेचा करते थे। बीमारी के चलते वह काम नहीं कर पा रहे थे, इसलिए पत्नी खुद फेरी लगाने जाने लगी थी। शनिवार दोपहर मनोज घर पर अकेले थे। दोपहर करीब तीन बजे बेटी घर पहुंची तो पिता को फ ांसी के फं दे पर लटका देखा। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें फं दे से उतारकर इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मनोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आर्थिक तंगी के चलते युवक ने दी जान
पिपलानी इलाके में रहने वाले एक युवक ने घर में फ ांसी लगाकर खुदकु शी कर ली। परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक रोहित सोनी (25) बाल विहार आनंद नगर पिपलानी में रहता था। उसकी पांच बहनें और एक छोटा भाई है। करीब बारह साल पहले पिता का निधन हो चुका है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहन और एक छोटा भाई उसके साथ रहता है। दो-तीन दिन पहले ही रोहित ने एक अहाते में वेटर का काम शुरू किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह काम से घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे नजर पड़ी तो वह गद्दे के खोल का फं दा बनाकर फ ांसी पर लटका मिला।

Leave a Comment