वित्तीय संकट से जूझ रही उज्जैन नगर निगम अब लोगों की संपत्ति कुर्क करेगी.. नोटिस जारी

उज्जैन। नगर निगम इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रही है। संपत्ति कर वसूलने के लिए कुर्की अभियान शुरु किया गया है। नगर निगम की हालत यह है कि उसके पास वेतन बाँटने के पैसे नहीं हैं और अन्य बेवजह के कार्यों में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

नगर निगम की हालात इन दिनों बेहद खराब है। वित्तीय संकट के कारण नगर निगम के कई कार्य अधूरे पड़े हैं। हालत यह है कि ठेकेदारों ने निर्माण कार्य भी समय पर नहीं किए हैं जिससे आम लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम में जमा होने वाला संपत्ति कर भी उज्जैन के संपत्ति दाताओं पर करोड़ों रुपए बाकी है। नगर निगम को उम्मीद थी कि लोक अदालत में संपत्ति एवं जल कर पर भारी छूट दिए जाने पर संपत्ति कर का अच्छा खासा रुपया नगर निगम के खाते में जमा होगा लेकिन उज्जैन के संपत्ति कर के बकायादारों ने इसमें भी रुचि नहीं दिखाई। अब नगर निगम का राजस्व विभाग उज्जैन के बड़े बकायदाओं को कुर्की वारंट जारी करेगा, इसके लिए नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम द्वारा आगर रोड उद्योगपुरी, मक्सी रोड उद्योगपुरी के एक दर्जन से अधिक बकायादारों के घर और फैक्ट्री पर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा किए हैं।

Leave a Comment