संयुक्त मोर्चा ने आज से शुरु की देशव्यापी हड़ताल

जबलपुर। प्रदेश में अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आशा आशा आशा सहयोगी कार्यकर्ता लंबे समय से प्रदर्शन कर रही हैं। वही एनएचएम द्वारा इनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जाती रही है, जिससे गुस्सा, आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के द्वारा 14 से 19 नवंबर तक प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू कर दी गई है। जबलपुर के टाउन हॉल में आशा उषा आशा सहयोगी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुई और उन्होंने एन एच आर एम द्वारा की जा रही तानाशाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आशा उषा आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीर प्रदेश की आशा उषा आशा पर्यवेक्षक अन्य राज्यों की तरह मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु को रोकने के अलावा महामारी एवं उसके संक्रमण को रोकने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित सभी अभियानों को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम कर रही है।

अन्य राज्य सरकारें अपनी ओर से अतिरिक्त मानदेय देकर आशाओं को जीने लायक वेतन उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार आशाओं को अपनी ओर से कुछ भी नहीं दे रही है। मिशन संचालक द्वारा 24 जून को आशाओं को 10000 एवं पर्यवेक्षक को 15000 निश्चित राशि देने का निर्णय देकर उसे शासन के पास भेजा गया था। लेकिन 17 महीने बीतने के बाद भी सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। सरकार के इस तानाशाही भरे रवैए के चलते आशा आशा आशा सहयोगी कार्यकर्ताओं में भारी रोष था जिसको लेकर अब इनके द्वारा 14 से 19 नवंबर तक प्रदेश व्यापी हड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment